जैविक खेती कृषि की वह विद्या है, जिसमें मृदा को स्वस्थ व जीवंत रखते हुए केवल जैव अवशिष्ट, जैविक तथा जीवाणु खाद के प्रयोग से प्रकृति के साथ समन्वय रखकर टिकाऊ फसल उत्पादन किया जाता है।
एक अन्य परिभाषा के अनुसार ‘जैविक खेती एक ऐसी अनूठी कृषि प्रबंधन प्रक्रिया है, जो कृषि वातावरण का स्वास्थ्य, जैव विविधता, जैविक चक्र तथा मिट्टी की जैविक प्रणालियों का संरक्षण व पोषण करते हुए उत्पादन सुनिश्चित करती है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के संश्लेषित तथा रसायनिक आदानों के उपयोग के लिये कोई स्थान नहीं है’।