विवेक जैविक कृषि

खेतों में गाय के शेड वास का उपयोग

  1. गाय के गौशाले से निकला हुआ गौ- मूत्र को एक गड्ढेनुमा संरचना में प्लास्टिक की शीट बिछाकर इकट्ठा किया जाता है और इसे कम्पोस्ट पीट और पौधों के ऊपर में छिड़काव करते हैं। इसके छिड़काव से कम्पोस्ट जल्दी तैयार होता है और उसकी गुणवत्ता अच्छी रहती है। पौधों में कीट और रोग  कम लगते हैं तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है।

    इसके लाभ

    1. मनुष्य में गन्दगी से फैलने वाली बिमारी की रोकथाम होती है।
    2. गायों का स्वस्थ्य अच्छा होता है और दूध की गुणवत्ता भी अच्छी रहती है।
    3. जम़ीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।
    4. मक्खी-मच्छर कम पनपते हैं।
    5. गौशाला और गाँव साफ-सूथरा रहता है।